Visitors have accessed this post 484 times.
हाथरस : कोतवाली मुरसान में एक कांस्टेबल के परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित निकले हैं। कोतवाली में कोरोना संक्रमित निकलने से हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि कुछ दिन से मुरसान कोतवाली परिसर में रह रही एक कांस्टेबल की पत्नी व बच्चे बीमार थे। जिसका उपचार कराने के लिए वह हाथरस गए हुए थे। उसी दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा कास्टेबल की पत्नी व दो बेटियों की कोरोना जांच कराई गई थी। आज तीनों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जिससे कोतवाली मुरसान में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांस्टेबल परिवार के तीनों सदस्यों को हाथरस बागला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं पास के रहने वाले 17 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
INPUT – Brijmohan Thinua
यह भी पढ़े : सुबह के नाश्ते में बना कर खाएं यह डिश जो कि बच्चों को बहुत पसंद आएगा
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()








