Visitors have accessed this post 710 times.
सिकंदराराऊ : श्रावण मास का चौथा सोमवार होने के चलते श्रद्धालुओं ने आस्था के संगम में डुबकी लगाई। शिव भक्तों ने उपवास रखकर अपने आराध्य महादेव की पूजा अर्चना कर मनोती मांगी। शिव भक्तों ने महादेव की आराधना कर विश्व मे फैली कोरोना महामारी के नाश की कामना की। आज सुबह भोर से ही महादेव मंदिरों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष को भांग , धतूरा , पुष्प , बेलपत्र आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया। कोरोना काल के चलते इस बार श्रावण मास में मंदिरों पर मेले का आयोजन नही किया गया।
(अनूप शर्मा)
यह भी पढ़े : सुबह के नाश्ते में बना कर खाएं यह डिश जो कि बच्चों को बहुत पसंद आएगा
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









