Visitors have accessed this post 723 times.

हसायन कोतवाली परिसर में आगामी त्योहारों ईदुल जुहा, रक्षाबंधन आदि के सम्बंध में कस्बा हसायन व क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों व ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओ के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी तथा कोविड-19 महामारी के संबंध में शासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई । इस मौके पर उप जिलाधिकारी विजय शर्मा, सीओ सुरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह, ईओ सत्य पाल, डॉ असरफ अली, पूर्व चेयरमेन सेठ ओमप्रकाश यादव, बसन्त वर्मा, राहुल वाष्णेय, रामगोपाल लाला, श्रारूद्दीन कुरेशी, जाहिद अली फौजी, सतीश चंद्र वर्मा , अजीत अग्निहोत्री ,हिमांशु वाष्णेय आदि उपस्थित रहे।

INPUT – Manoj Jadon