Visitors have accessed this post 676 times.
पूरी खबर के लिए क्लिक करें
हाथरस कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के समेलपुर निवासी मोना पुत्री नसीब खां उम्र 15 वर्ष ने घर पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली । किशोरी घर पर अकेली थी और परिजन खेत पर गए थे । जब वह खेतों से घर वापस लौटे तो मोना का शव पंखे पर लटका मिला। जिससे गांव में सनसनी फ़ैल गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया।








