Visitors have accessed this post 669 times.

हाथरस : कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू के बरेली मथुरा राजमार्ग पर स्थित एक बंद मकान पर देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर छत के रास्ते मकान में प्रवेश कर गए। जहां से नकदी सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर रफू चक्कर हो गए। आज दोपहर में जब गृह स्वामी सोनपाल पुत्र नथा राम निवासी मैन्डू सुभाष नगर मकान पर आया तब उसको घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

(अनूप शर्मा)