Visitors have accessed this post 1143 times.

सिकंदराराऊ  कस्बा में स्थित एसबीआई बैंक में उपभोक्ताओं की जान खतरे में डाली जा रही है। बैंककर्मी बैंक का गेट बंद कर उपभोक्ताओं को टॉकीन का वितरण कर देते है और बाद में उन्हें बन्द गेट से भुगतान कर देते है। बैंक का गेट बंद होने से बैंक परिसर में लोगो की खासी भीड़ जुटी रहती है । जिससे सामाजिक दूरी नरारद हो जाती है। वहीं बैंक परिसर में शातिरों की मौजूदगी में उपभोक्ताओं की सभी गोपनीयता भी गायब हो जाती है। जिससे उपभोक्ता खासे परेशान है। बैंक कर्मी अपनी तानाशाही दिखा रहे है।

(अनूप शर्मा)