Visitors have accessed this post 1446 times.
सिकंदराराऊ – थाना हसायन क्षेत्र के गांव गोपालपुर में चकबंदी को लेकर अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह एवं एसडीएम विजय कुमार शर्मा ने किसानों की समस्याएं सुनी। बैठक के दौरान पीड़ित किसानों ने समस्याओं का समाधान न होने आत्मदाह की धमकी दी। किसानों की काफी लंबित समस्याएं है । उन समस्याओं का आज तक कोई समाधान नही हुआ है। जिसके चलते नाराज किसानों ने आत्मघाती कदम उठाने की अधिकारियों को चेतावनी दी। जिससे अधिकारियों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने किसानों की जल्द समस्याए दूर करने का आश्वाशन दिया।
इनपुट – अनूप शर्मा









