Visitors have accessed this post 1394 times.

आगरा शहर की संकरी गलियों में कोरोना वायरस और मौसमी संक्रमण रोकने के लिए पोर्टेबल थर्मल फॉगिंग मशीनों का शुभारंभ करते महापौर नवीन जैन और नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे. नगर निगम परिसर में पोर्टेबल थर्मल फॉगिंग मशीनों का प्रदर्शन किया गया जिसके बाद महापौर ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त के.बी सिंह, मुख्य अभियंता विद्युत संजय कटियार, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह, पार्षद प्रकाश केशवानी, पार्षद राकेश जैन, पार्षद रवि माथुर, पार्षद संजय राय आदि मौजूद रहे।
        इनपुट -: महिपाल सिंह