Visitors have accessed this post 998 times.

सिकंदराराऊ – विकास खण्ड हसायन क्षेत्र के गांव खिटौली में ग्राम पंचायत की जगह में कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। उक्त मामले की शिकायत जिलाधिकारी से ग्राम प्रधान द्वारा की गई। प्रशासनिक अधिकारियो ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए आज उक्त जगह को जेसीबी मशीन की मदद से कब्जा मुक्त कराया है।
गांव खिटोली में ग्राम पंचायत की जगह पर गांव के ही कुछ लोगो ने अवैधरूप से अपना कब्जा जमा लिया था। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान किशन पाल ने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षयकार से की। उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उक्त जगह को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। जिस पर आज उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा हसायन कोतवाली प्रभारी मृदुल कुमार सिंह एवं पुलिस बल के साथ ।अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुँचे। जहाँ एसडीएम ने जेसीबी मशीन के द्वारा उक्त जगह को कब्जा मुक्त कराया। एसडीएम के जाने के बाद उक्त कब्जाधिरियो ने ग्राम प्रधान को मौके से दौड़ा दिया।

(अनूप शर्मा)