Visitors have accessed this post 1016 times.

हाथरस – कोतवाली सासनी क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ एनएच 93 मार्ग पर बने तिरंगा ढाबे के पास शुक्रवार की देर रात्रि को खड़ी बस में एक तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे 4 लोग गंभीररूप से घायल हो गए । घायलों को पुलिस व 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। जहां से डॉक्टरो ने घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन को गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया है।