Visitors have accessed this post 1461 times.
सिकंदराराऊ – कस्बा के अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक के कोरोना पॉजिटिव निकलने से वहां जाने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन के सामने भी ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनकी जांच कराने की चुनौती है।
बता दें कि कस्बा के अलीगढ़ रोड पर एक नामी रेस्टोरेंट है । जहां बड़ी संख्या में कस्बा के युवा एवं अन्य लोग प्रतिदिन आते जाते हैं। जीटी रोड पर चलने वाले वाहन भी यहां ठहरते हैं। शुक्रवार को रेस्टोरेंट संचालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जैसे ही लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी हुई लोगों में खलबली मच गई।
(अनूप शर्मा)








