Visitors have accessed this post 944 times.
सासनी- 29 अगस्त। गांव समामई में एक महिला खाना बनाते वक्त कपडों मे आग लग जाने के कारण जल गई। जिसे उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया हैं
जानकारी के अनुसार गांव समामई निवासी इस्माईल की पत्नी रूखसाना परिवार के लिए शनिवार की सुबह खाना बना रही थी। तभी अचानक उसके कपडों ने आग पकड ली जिससे वह काफी झुलस गई। रूखसाना के मुंह से निकली चीख सुनकर परिजनों ने उसके कपडों में लगी आग को किसी प्रकार बुझाया इस दौरान वह झुलसकर घायल हो गई। परिजन रूखसार को उपचारके लिए निजी चिकित्सक के पास ले गये। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे अलीगढ रेफर कर दिया।
इनपुट -: आविद हुसैन ।









