Visitors have accessed this post 1019 times.

आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उत्तर प्रददेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के युवा पेंशन विहीन जुझारू उम्मीदवार डा. भोजकुमार शर्मा ने सासनी के विद्यालयों में वोट मांगे। जहां उनका जोशीला स्वागत किया गया।
अपने चुनाव प्रचार और वोट मांगने के दौरान के एल जैन इंटर कालेज में शिक्षकों ने श्री शर्मा का जोशीला स्वागत किया। शिक्षकों ने उन्हें पुष्पहारों से लाद दिया और साफा बांधकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने बताया कि विधान परिषद में पुरानी पेंशन बहाली तक वित्तहीन शिक्षकों को मनादेय दिलाने एवं सेवा नियमावली बनाने तक प्रत्येक जिले में श्ज्ञिक्षक अतिथि ग्रह बनाने तथा प्रतिमाह श्ज्ञिक्षक समस्या निवारण दिवस का अयोजन किए जाने जैसी बातों को विशेष स्थान दिया जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. दीपक जैन, शैलेश जैन, अखिलेश गौतम, सुनील शर्मा, पंकज जैन, ओमप्रकाश वर्मा, आदि सभी शिक्षक मौजूद थे।

INPUT – Avid Hussain