Visitors have accessed this post 871 times.
कस्बा में कन्हैया फोटो स्टूडियो पर अखिल भारतीय फोटोग्राफर फाउंडेशन रजिस्टर्ड की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमंे फोटो ग्राफरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर सरकार से समस्याओं के समाधान के अपनी बात सरकार तक पहुंचान के लिए मन बनाया गया।
गुरूवार को आहूत बैठक में तहसील स्तर पर एबीपी ऐप की कमेटी बनाने पर भी चर्चा हुई जिससे फोटोग्राफर की गिरती हुई स्थिति को सुधारा जा सके। सभी फोटोग्राफर भाइयों ने अखिल भारतीय फोटोग्राफर फाउंडेशन में अपनी आस्था व्यक्त की तथा फाउंडेशन के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना की। बैठक में जिला अध्यक्ष अजय दीक्षित के साथ महासचिव सचिन शर्मा, उपाध्यक्ष साजन गुप्ता, सह सचिव राजकुमार, सासनी नगर अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार तथा गोपाल वाष्र्णेेय संजय श्रोती सुनील शर्मा विजय श्रोती सतेंद्र गुप्ता इसके अलावा वहां पर केके स्टूडियो सासनी वह राणा जी आदि मौजूद थे।
INPUT – Avid Hussain









