Visitors have accessed this post 878 times.

 

जलेसर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बसई में शौचालय घोटाला को लेकर भाकियू भानु के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की ठाकुर की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा उक्त संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि बसई में 26 परिवारों के आज तक शौचालय नहीं बन सके इसके संबंध में कई बार प्रशासन एवं विकास खंड अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है हर बार आश्वासन का पिटारा थमाया जाता रहा है यदि 14 सितंबर से पूर्व इस बार समस्या का समाधान ना हुआ तो धरना प्रदर्शन उग्र रूप धारण करेगा इस दौरान लालू ठाकुर अक्षय ठाकुर, पंकज सिंह किसान नेता मौजूद थे।

input-मोहित शर्मा