Visitors have accessed this post 1044 times.

फिल्म एक्ट्रेस महिमा चौधरी का जन्म 13 सितंबर 1973 को दार्जलिंग पश्चिम बंगाल में हुआ था। महिमा चौधरी ने अपनी हाई-स्कूल तक की पढ़ाई डाउन हिल स्कूल से संपन्न की। इसके बाद महिमा चौधरी ने आगे की पढ़ाई लोरेटो कॉलेज दार्जलिंग से पूरी की थी। साल 1990 में वे पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर सँवारने लग गयी।उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर के दौरान कई विज्ञापनों में भी काम किया। महिमा चौधरी की पहली फिल्म अपनी आगामी फिल्म प्रदेश में गंगा की भूमिका के लिए फिल्म ऑफर मिला था। जो की महिमा को हिंदी सिनेमा में लाने का श्रेय निर्देशक सुभाष घई को जाता है। उन्होंने ही महिमा जी को आगामी फिल्म गंगा की भूमिका के लिए ऑफर दिया था ।इस फिल्म में वह अपूर्व अग्निहोत्री और शाहरुख़ खान के अपोजिट नजर आयी थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के अवार्ड से भी नवाजा गया था। उसके बाद वे फिल्म दाग दी फायर में डबल रोल में नजर आयीं।महिमा चौधरी की शादी बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से हुई थी। लेकिन उनकी शादी कुछ ही दिन चली। और दोनों अलग हो गए। उनके एक आठ साल की बेटी भी है।

यह भी पढ़े : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp