Visitors have accessed this post 1312 times.
गाजीपुर : प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।सपा कार्यकर्त्ता विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे।अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट के सामने जुटे सपाइयों की पहले पुलिस से झड़प हुई।जिसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा।
सपा कार्यकर्त्ता बेरोजगारी,महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए जुटे थे।इस दौरान सपाइयों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई।बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्त्ता कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।पुलिस के रोकने पर सपाइयों और पुलिस में जमकर झड़प हुआ।जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सपाइयों को खदेड़ा।
इनपुट : गाजीपुर व्यूरो








