Visitors have accessed this post 467 times.
सासनी- कोतवाली पुलिस ने एक युवक को रामनगर की पुलिया के निकट से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से आधा किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा है।
एसएचओ अश्वनी कौशिक के अनुासर वह अपने हमराह एवं पुलिस चैकी गोहाना इंचार्ज एसआई शांतिशरण यादव के साथ शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव रामनगर की पुलिया के निकट एक युवक में गांजा सप्लाई करने की फिराक में खडा हैं पुलिस ने सूचना के आधार पर रामनगर पुलिस पहुंचकर युवक को पकड लिया और कोवाली ले आई। जहां उसकी जामा तलाशी में आधा किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा है। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम सनी पुत्र ीागवती प्रसाद निवासी नगला सिंह बताया है।
input: avid hussain









