Visitors have accessed this post 10 times.
हाथरस : आगामी श्री दाऊजी महाराज मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री रामानंद कुशवाह ने बुधवार को दाऊजी मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, प्रवेश-निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और पुलिस ड्यूटी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। इसके बाद ASP ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान आमजन और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस अथवा यूपी-112 को देने की अपील की गई।
INPUT – RAHUL SHARMA











