Visitors have accessed this post 510 times.
सिकंदराराऊ – भाईचारा सेवा समिति की एक शोकसभा गंगा बिहार अगसौली चौराहे पर सम्पन्न हुई। शोक सभा में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने वरिष्ठ पत्रकार राकेश वार्ष्णेय के पुत्र भारत वार्ष्णेय की सड़क हादसे में आकस्मिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया तथा भाईचारा सेवा समिति ने उनकी आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
शोकसभा में नरेन्द्र सिंह जादौन, राकेश शेखावत, डां.इरफान खान, सुनील यादव, निरोत्तम सिंह यादव, विनय यादव, बनी सिंह बघेल एडवोकेट,सुरेश सैनी, किशोर कुशवाह,जाकिर भारती, मनोज सविता, बन्टी पहलवान, हरेंद्र चौधरी, गौतम कुमार, धीरेन्द्र कुमार, विपिन कुमार, नत्थू सिंह, विनोद कुमार,रवि ठेकेदार, अजीत कुमार , संजय सिंह , राजेश यादव आदि लोग उपस्थित थे।
इनपुट -: अनूप शर्मा ।









