Visitors have accessed this post 848 times.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां छह साल के जुड़वांं बच्चों पर सात साल की बच्ची का शोषण करने का आरोप लगा है। जुड़वांं बच्चों के खिलाफ बच्ची के पिता ने एफआईआर दर्ज करवाई है। मामला जिले के बादशाह नगर गांव की है। बच्ची के पिता ने शिकायत में कहा है किनके बेटी
प्राइमरी स्कूल के कक्षा एक में पढ़ती हैं। उसके साथ ही जुड़वां लड़के भी पढ़ते हैं। एक महीने पहले जुड़वांं बच्चों ने उनकी बेटी को बंद करके चार घंटे तक उसका शारीरिक शोषण किया।
वहीं जुड़वांं बच्चों के पिता का कहना है कि उन्हें विश्वास नहीं होता कि उनके पड़ोसी इस तरह की शिकायत कर सकते हैं। उनके बच्चे अभी सिर्फ छह साल के हैं और वे उनकी सात साल की बेटी का शारीरिक शोषण कैसे कर सकते हैं। वे निर्दोष हैं। उन्हें तो मामले की जानकारी तब हुई जब पुलिस उनके घर पर आई।
एसआई मनिपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दोनों परिवारों की रंजिश का लगता है। जुड़वां लड़कों का बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है। मामले का जांच चल रही है।









