Visitors have accessed this post 1386 times.

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दिया, बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे गुप्तेश्वर पांडेय बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। प्रदेश सरकार की संस्तुति पर राज्यपाल ने मंगलवार को वीआरएस की मंजूरी दी। इसके लिए उन्हें वीआरएस के लिए तीन महीने पूर्व आवेदन देने के नियम से भी छूट दी गई है। माना जा रहा है कि पांडेय विधानसभा चुनाव से सियासी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके साथ ही नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवा के डीजी संजीव कुमार सिंघल को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया|