Visitors have accessed this post 1573 times.

सिकंदराराऊ – कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते हुए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया । जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार हेतु कस्बा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ से हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते मे महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में हा हा कार मच गया।

input: अनूप शर्मा