Visitors have accessed this post 1427 times.
करीब नौ माह पूर्व गांव समामई से युवती का अपरण करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा है।
एसएचओ अश्वनी कौशिक के अनुसार करीब नौ माह पूर्व अपने ही गांव की युवती को बहला फुसलाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ युवती के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से आरोपी फरार था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव समामई के आस मोहम्मद पुत्र मंटोली को उसके गांव से गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा है।
INPUT – Avid Hussain









