Visitors have accessed this post 634 times.

आगरा अलीगढ रोड स्थित गांव जरैया मोड पर एक मैक्स वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मां बेटे सडक पर गिरकर घायल हो गये। घटना के बाद घायल बाइक सवार मां बेटा को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार बाइक गौरव पुत्र देवराज अपनी मां विमलेश को बाइक द्वारा किसी काम से हाथरस लेकर आया था। जो काम समाप्त क रने क बाद अपने घर अलीगढ जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह गांव जरैया के निकट पहुंचा वैसे ही सामने से आ रहे मैक्स वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मां बेटा सडक पर गिरकर घायल हो गये। वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बार मौके पर लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपेार्ट दर्ज नहीं हुई थी।

INPUT – Avid hussain