Visitors have accessed this post 925 times.
सादाबाद (हाथरस) : बिनोवा नगर सादाबाद निवासी हर्ष कुमार पुत्र मुरारी लाल ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में उसने बताया कि 28 सितंबर की शाम करीब 7:15 बजे जब वह विनोवा नगर चौराहे पर था, तभी एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए और उसके हाथ से जबरन मोबाइल फोन छीन ले गए। उसने बाइक सवारों का पीछा किया तो इनमें से एक युवक को मौके पर पकड़ लिया गया, और दो युवक बाइक को मौके पर छोड़कर भागने में सफल रहे। बाइक और पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
इनपुट : अखिलेश वाष्णेय









