Visitors have accessed this post 769 times.

सासनी : 8 अक्टूबर ग्रामीण इलाकों में जंगली सूअरों का आतंक व्याप्त है। जिससे किसान काफी भयभीत है। इसके अलावा यह सूअर किसानांे की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे है।
बता दें कि पूर्व मंे क्षेत्र में कई वर्षो। से नीलगायों ने किसानों की फसलों को नष्ट कर हालत खराब कर दी। बची कसर गोवंश ने पूरी कर दी। पूरी-पूरी रात किसानों को गोवंश से अपनी फसलांे की रक्षा करने के लिए पुलिस की भांति खेतों पर गश्त देनी पडी। इससे कई किसानों का तो स्वास्थ्य ही बिगड गया। भरपूर रखवाली के बाद भी गोवंश ने किसानों की फसलों को उजाड दिया। इसके बाद अब जंगली सूअरों को भय व्याप्त हो गया है। खेतों में कुछ किसानों ने आलू की बोआई करा दी हैं जिसे जंगली सूअर खोदकर खा रहे हैं इससे किसानों की आलू की फसल काफी प्रभावित होगी। इसके अलावा यदि खेतों में इन सूअरों को किसान अकेला दिखाई दे तो वह उस पर हमला कर देते है। किसान अपनी जान की रक्षा किस प्रकार कर रहे है यह कहा नहीं जा सकता। विकास खंड क्षेत्र में किसानों ने जंगली सूअर, नीलगाय, गोवंश से अपनी फसलों की रक्षा की गुहार लगाते हुए इन आवारा जानवरों को वन विभाग कर्मचारियों से पकडवाकर दूर जंगलों में छोडने की मांग की है।

input: avid hussain