Visitors have accessed this post 804 times.

सासनी : 11 अक्टूबर। कोतवाली पुलिस ने एक खेत के किनारे खडे हरे पेड से भरी बुग्गी को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को शनिवार की देर शाम गांव दिनावली में हरे पेड काटे जाने की सूचना मिली। जिसके आधार पर डायल नंबर 112 पुलिस गाडी वहां पहुंच गई पुलिस को देखकर पेड काट रहे कटहारे भाग जाने में कामयाब हो गये। वहीं किसान भी मौके से फरार हो गया। पुलिस बुग्गी भरी हरी लकडी को कोतवाली ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई कर लकडी को अपने कब्जे में ले लिया है।

input: avid hussain