Visitors have accessed this post 1003 times.

सासनी : 22 अक्टूबर। कोतवाली पुलिस ने गांव नगला भीका में ज्वलनशील डालकर युवक को आग लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसएचओ अश्वनी कौशिक के अनुसार मंगलवार की शाम नगला भीका में आदिल नामक युवक को एक मकान में पुताई करते वक्त अरोपी ने ज्वलनशील पदार्थ पर जलती माचिस की तीली डालकर जला दिया था। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। जिसका उपचार जिला अस्पताल मे चल रहा है। घटना की रिपोर्ट युवक आदिल के बहनोई चांद खां ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। जिसे लेकर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई कर जेल भेजा है। आरोपी ने पुलिस को अपना नाम बबलू पुत्र बली खां निवासी नगला भीका बताया है।

input : avid hussain