Visitors have accessed this post 1348 times.

सासनी : 24 अक्टूबर। कोरोना काल के दौरान सासनी में शारदीय नवदुर्गा महोत्सव के दौरान मंदिरों में भीड नहीं जुटी इससे मंदिर परिसर खाली पडे रहे। यहां दो चार दर्शनार्थी ही मंदिरों में गये। जिससे मंदिर पुजारियों को भारी नुकसान सहना पडा।
बता दें कि कोेरोना काल के दौरान सरकार द्वारा मंदिरों में अधिक भीड न जुटाने के लिए मंदिर परिसर के पुजारियों तथा सोसाइटी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थें जिसका पालन पूरी तरह से किया गया। यहां तक कि प्रतिवर्ष कंकाली मंदिर में जुटने वाली भीड भी एक चैथाइ से कम रही। जब कि लोगों की आस्था कम नहीं हुई। मगर मंदिर न जाकर लोगों ने घरों में ही पूजापाठ कर मां का भजन कीर्तन किया तथा वैश्विक महामारी कोरोना के नाश के लिए मां भगवती से प्रार्थना की। मंदिरों में लोगों अधिक संख्या में न पहुंचने पर उनके द्वारा चढाया जाने वाला चढावा भी अधिक नहीं चढ सका। जिससे मंदिरों के चढावे से अपनी जीविका जुटा रहे पुजारियों को काफी नुकसान सहना पडा। अष्टमी को कंजिकायें पूजी गई। यहां लोगों ने कंजिकाओं को कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित कर भोजन कराए। तथा उन्हें धन और उपहार दिए।

input : avid hussain