Visitors have accessed this post 1278 times.

सासनी : अस्थाई जेल से एक बंदी दीवार कूद कर फरार हुआ । घटना से जेल विभाग में हड़कंप मचा, मुरसान पुलिस ने कल आरोपी को चोरी के आरोप में पकड़ा था, गुलफाम पुत्र जमील निवासी सुधिया थाना मुरसान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर अस्थाई जेल सासनी भेजा था । आज शाम आरोपी बाथरूम के बहाने बैरक से बाहर आया और मौके का फायदा उठाकर अस्थाई जेल से भाग गया । पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी।

input : avid hussain