Visitors have accessed this post 1016 times.

कोतवाली क्षेत्र के गांव लुटसान नगला दान सराय में एक मासूम रोते हुए पहुंच गया। जिसे गांव की महिला ने सीने से लगा लिया है। उसके माता पिता को जानकारी देने हेतु कोतवाली में भी पुलिस केा अवगत करा दिया है।
बुधवार की देर शाम गांव लुटसान के नगला दान सराय के गीतम सिंह की पत्नी रामा देवी को खेतों में घास काटते वक्त एक रोता हुआ बालक मिला। जो ठीक से अपना नाम और पता भी नहीं बता पा रहा है। पहले तो रामा देवी बालक को अपने साथ घर ले गई और सुबह होते ही वह अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची और बालक के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बालक की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई कर बालक रामा देवी के साथ भेज दिया। जिसे रामा देवी अपने पास रखे हुए है, वहीं पुलिस बालक के परिजनांे की तलाश में जुटी है।

INPUT – Avid Hussain