Visitors have accessed this post 920 times.
सासनी : 31 अक्टूबर। नेहरू युवा केंद्र द्वारा नगर कार्यालय पर लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती बडे ही हर्षाेल्लास के साथ सोशल डिस्टेंस और के साथ मनाया गया। गांव बिजहारी में दौड प्रतियोगिता का अयोजन किया गया।
शनिवार को सरदार पटेल का जन्मोत्सव के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सरदार पटेल के छबिचित्र. पर माल्यापर्ण किया। वहीं हाथरस जिला युवा समन्वयक सुश्री दिव्या शर्मा जी के निर्देशानुसार गांव बिजाहरी सासनी में दौड़ प्रतियोगिता का अयोजन किया गयां वहीं राष्ट की एकता और अखंडता की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता की भावना का संदेश फैलाने के साथ सरदार पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्राे द्वारा संभव बनाई देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ दिलवाई गई। दौड प्रतियोगिता में विभिन्न युवा मंडलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में योगेश माथुर ने प्रथम स्थान, कृष्ण कुमार ने द्वितीय एवं आयुष पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र की स्वयं सेविका मोनी रावत, दीपेश वर्मा नि0 मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा, आशुतोष पाठक मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा, प्रशांत वर्मा, अभिषेक, आकाश, रामू आदि उपस्थित रहे।
input : avid hussain









