Visitors have accessed this post 897 times.

सिकन्दराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को एक युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जिससे पीड़िता पांच माह की गर्भवती हो गई। आरोपित इस मामले को किसी को बताने की मना करता रहा। किसी को मामले से अवगत कराएं जाने पर जान से मारने की धमकी देता । पीड़िता ने मामला बढ़ने पर परिजनों को अवगत कराया। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

INPUT – अनूप शर्मा