Visitors have accessed this post 1648 times.

प्रतापगढ़ हादसा : प्रतापगढ़ जिले में 19 तारिक गुरुवार को देर रात बारातियों से भरी बोलेरो ट्रक में जा घुसी। इस भीषण हादसे में बोलेरो में सवार छह बच्चों सहित 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।दिल दहला देने वाली यह घटना जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में हुई। बारात से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर चीख पुकार मचने लगी। हादसे के वक्त हुई तेज आवाज से आस-पास के लोग पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बोलेरो को काट कर शवों को निकाला। हादसे की सूचना गांव और शादी वाले परिवार तक पहुंची तो वहां मातम छा गया।