Visitors have accessed this post 1002 times.

सासनी  : आगरा अलीगढ रोड स्थित नानऊ मोड गंदे नाले के निकट अज्ञात वाह ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार और उसके पीछे बैठी उसकी गर्भवती पत्नी सडक पर गिरकर घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करया है।जानकारी के अनुसार गांव ममौता निवासी सुरेश अपनी गर्भवती पत्नी को दवा दिलाने के लिए अपनी मां और पत्नी को बाइक द्वारा सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह गंदे नाले के निकट पहुंचा वैसे ही पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा सुरेश और उसकी पत्नी तथा मां सडक पर गिरकर घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच मौका पाकर कार चालक कार सहित फरार हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची ने कार सवार हऔर कार को काफी तलाश किया मकर कोई सफलता हाथ नहीं लगीं पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपार के लिए सएचसी पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

input : avid hussain