Visitors have accessed this post 389 times.

हाथरस : ब्राह्मण होने पर गर्व महसूस करें और ब्राह्मणत्व को अपने आचरण में उतारें। स्वयं को ब्राह्मण कहने से आप जातिवादी नहीं हो जाएंगे।इस सोच में बदलाव की आवश्यकता है। अत्याचार करना ही नहीं अत्याचार सहना भी पाप है। हर स्थिति में अत्याचार का विरोध होना चाहिए। दूसरे का उत्पीड़न होने पर अपनी बारी आने का इंतजार न करें। ब्राह्मण समाज के मान सम्मान की लड़ाई में अग्रणी होकर अपना योगदान दें। ब्राह्मण समाज ने सदैव सनातन धर्म के संरक्षण में अहम भूमिका निभाई है। इस कर्तव्य के निर्वहन के लिए अपना अस्तित्व बचाए रखना भी आवश्यक है। जातिगत आरक्षण समाप्त होना चाहिए। इससे सामाजिक विघटन पैदा हो रहा है।
उक्त बातें राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने जलेसर रोड स्थित कोजी रेस्टोरेंट में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मन की निर्मलता ,आत्म संयम, कठिन परिस्थितियों को स्वीकारते हुए जीना, आचरण और विचार की शुद्धता, धैर्य , सरलता, निष्कपटता , ईमानदारी ,ज्ञान विज्ञान और जीवन धर्म में श्रद्धा यह सब ब्राह्मण होने की पहचान है।
राष्ट्रीय महासचिव डॉ वी डब्ल्यू पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी पूरे देश में ब्राह्मण समाज को संगठित करने का काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय विप्र एकता मंच उनके नेतृत्व में ब्राह्मण समाज की लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री दुर्गा दत्त उपाध्याय ने कहा कि अन्य युगों की तरह आज भी ब्राह्मण समाज एवं वैदिक धर्म पर अतिक्रमण हो रहा है। इसके लिए किसी के आने के इंतजार में नहीं बैठना होगा। बल्कि स्वयं जागरूक होकर समस्त ब्राह्मण समाज को संगठन मजबूत बनाना होगा और हर स्तर पर अत्याचार और उत्पीड़न का विरोध करना होगा।
विष्णुकान्त दीक्षित ने कहा कि अत्याचार सहना भी अत्याचार करने के समान पाप होता है। इसलिए अत्याचार और उत्पीड़न का विरोध होना ही चाहिए। अत्याचार को देखकर चुप नहीं बैठ सकते।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी एवं अन्य राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों का 51 किलो की फूल माला पहनाकर तथा फरसा भेंट करके स्वागत किया गया। वहीं नवनियुक्त अलीगढ़ मंडल एवं हाथरस जिले के पदाधिकारियों का ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा दोनों फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता अजय कुमार उपाध्याय ने की एवं संचालन बौहरे प्रशांत शर्मा ने किया।
अंत में मंडल अध्यक्ष राकेश उपाध्याय एवं जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
ये रहे मौजूद
राष्ट्रीय संयोजक चेतन शर्मा, विकेन्द्र शर्मा, रामकिशोर शर्मा, वीरेश शर्मा, रिंकू शर्मा, मनोज पंडित, धर्मेंद्र शर्मा, अनिल दीक्षित, ध्रुव पंडित ,राजू शर्मा, अंकुश पंडित, दुर्वेश पचौरी , रिकू शर्मा, विजयवर्ती पाठक, सोनू उपाध्याय, देवव्रत पचौरी, गोविंद पचौरी, कपिल पचौरी ,अरविंद शर्मा, मुकेश शर्मा, बल्लू गुरु ,मोहित सारस्वत , गिरजा शंकर उपाध्याय,मोहन शर्मा, निखिलवर्ती पाठक आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave