Visitors have accessed this post 899 times.

सिकन्दराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के गांव अगसोली स्थित पंचायत घर में बने शिव मंदिर से गत रात्रि अज्ञात चोर वर्षों पुरानी शिवलिंग को चोरी कर ले गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई । सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। घटना से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।

input : अनूप शर्मा