Visitors have accessed this post 603 times.

सासनी : 5 दिसंबर। कस्बा के श्री रामलीला मैदान में विद्युत विभाग द्वारा शिविर लगाकर उपभोक्तओं की समस्याओं का समाधान किया।
शनिवार को लगाए गये शिविर में करीब दो दर्जन शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें एसडीएम नगेन्द्र कुमार ने बताया कि 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा बिजली बिल कम संख्या में जारी होने की स्थिति में करीब पचास हजार के बिल जमा कराए गये। बिजली बिल दुष्यन्त जनसेवा एवं सीएससी सेंटर रूदायन संचालक सुनील शर्मा व नंदकिशोर शर्मा के माध्यम से कराए गये। शिविर में बाबू ललित पचैरी, हितेश कुमार, गौरव वर्मा, जेई विनोद कुमार, मीटर रीडर दारा सिंह, आरपी सिंह, सनी कुमार, लाइनमैन नारद, मुनेन्द्र, सकील, यतेन्द्र सेंगर, रवेन्द्र, प्रमोद कुमार, आदि मौजूद रहे।

input : avid hussain

यह भी पढ़े : शिक्षा और संस्कार गुरूजनों से ही मिलते है-डा. पवित्रा

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv 30 india एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp