Visitors have accessed this post 732 times.

हाथरस : हाथरस गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला सिंघी गांव में बीती रात एक शादी समारोह में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई तथा पथराव भी हुआ जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया । जानकारी नगला सिंघी में अलीगढ़ जनपद के गांव मई नाथ से बरात आई थी। बताया गया कि बीती रात शादी समारोह में खुशियों का माहौल था सब लोग नाच गा रहे थे इसी दौरान एक युवक ने दुल्हन पर छिटा कशी कर दी इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले कुछ लोगों ने पथराव कर दिया जिससे गांव में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही हाथरस गेट पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई ।

इनपुट :- बृजमोहन ठेनुआ

यह भी पढ़े : आर एस एस की शाखा सक्षम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने पंडित राहुल देव शर्मा

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp