Visitors have accessed this post 659 times.
सासनी : विद्युत विभाग अधिकारियों ने विद्युत समस्याओ के समाधान के लि एविकास खंड परिसर में विद्युत समस्या समाधान शिविर लगाया गया। जिसमें कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई।
शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा विकास खंड परिसर के सभागार में विद्युत समस्या समाधान शिविर का अयोजन किया गया। जिसमें एक भी शिकायत दर्ज नहीं की गई। विद्युत अफसर पूरे दिन फरियादियों की राह देखते रहे। फरियादी न आने पर अफसर मायूस दिखाई दिए। पूरे दिन फरियादियों का इंतजार करने के बाद अफसर आॅफिसों को लौट आए। हांलाकि इस शिविर में पूर्व की भांति बाबू ललित पचैरी, हितेश कुमार, गौरव वर्मा, जेई विनोद कुमार, मीटर रीडर दारा सिंह, आरपी सिंह, सनी कुमार, लाइनमैन नारद, मुनेन्द्र, सकील, यतेन्द्र सेंगर, रवेन्द्र, प्रमोद कुमार, आदि मुस्तैदी से मौजूद रहे।
input : avid hussain
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










