Visitors have accessed this post 1045 times.
हाथरस : आम आदमी पार्टी हाथरस के द्वारा एक ज्ञापन हाथरस जनपद के जिला अधिकारी रमेश रंजन को सौपा । उत्तर प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था व बदायूं में 50 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप के बाद की गई हत्या के संबंध में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम जिला अधिकारी हाथरस को ज्ञापन दिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी प्रभात पांडे वह जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राना ने ज्ञापन सौंपते वक्त कहा कि इस तरह की घटना उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही है। धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व ऐसी घटना दोबारा उत्तर प्रदेश में ना हो । इस मौके पर मौजूद रहे जगदीश प्रसाद जिला उपाध्यक्ष, हरिमोहन सारसा जिला सचिव ,गौतम सिंह कोषाध्यक्ष, एवं आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
input : brajmohan thinua
यह भी पढ़े : जिला अधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










