Visitors have accessed this post 1253 times.
सासनी : नगर पंचायत में चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। जिसमें परिसीमन तथा विकास कार्रों को लेकर बैठक आहूत की गई।बैठक में क्षेत्रीय परिसीमन के साथ नगर में सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। तथा अतिक्रमण हटाने आदि के प्रस्ताव पास किए गये। ईओ ने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नगर में यदि सफाई पर ध्यान नहीं दिया तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने नगरवासियो के लिए भी अपील की कि सफाई कर्मचारी घर-घर गाडी लेकर जायेंगे। जिसमें घरों का कूडा डाला जाए। यदि गाडी आने के बाद घर का कूडा डाला जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान लिपिक नरेन्द्र रावत, दीपेश तथा सभी बार्डों के विपिन कुमार, श्रीमती सुमन देवी, विनोद कुमार, श्रीमती यासमीन, अतुल जैन, दिनेश वर्मा, मुकेश कुमार, श्रीमती राखी चैधरी, श्रीमती अनीता देवी, श्रीमती रितु देवी,अजय कुमार, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद थे।
इनपुट आविद हुसैन
यह भी पढ़े :अलीगढ़ : गोवंशों की सेवा के लिये उठे सेवको के हाथ
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










