Visitors have accessed this post 928 times.
सासनी : कोतवाली पुलिस ने एक युवक को विजयगढ मार्ग से चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसएचओ गौरव सक्सैना के अनुसार वह अपने हमराह कांस्टेबिल विजय कुमार तथा प्रदीप कुमार एवं गोहाना चैकी इंचार्ज शांतिशरण यादव के साथ शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के तहत गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि पूर्व में चोरी की स्प्लेंडर बाइक को चोर सासनी की ओर बेचने की फिराक में आ रहा है। बाइक चोरी का मुकदमा कोतवाली में पंजीकृत है। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए बाइक चोर की घेराबंदी शुरू कर दी। जैसे ही बाइक सासनी की ओर आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक सवार को रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार बाइक को पीछे मोडकर भागने लगा। तभी पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर बाइक सवार को पकड लिया और उससे पूछताछ की तो युवक ने बाइक चोरी होना स्वीकार किया और उसे बेचने जाना भी स्वीकार किया। पुलिस ने युवक के लिखाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजा है। वहीं पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम आकाश पुत्र बच्चूसिंह निवासी मोहल्ला किशनपुरी सासनी बताया है।
input : avid hussain
यह भी पढ़े : हाथरस में इस जगह मिलता है सबसे सस्ता घरेलू सामान
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp




![पुरदिल नगर के N.P. [S.S.] PUBLIC SCHOOL में आज भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।](https://www.tv30india.com/wp-content/uploads/2026/09/gfh-218x150.png)


![पुरदिल नगर के N.P. [S.S.] PUBLIC SCHOOL में आज भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।](https://www.tv30india.com/wp-content/uploads/2026/09/gfh-100x70.png)


