Visitors have accessed this post 909 times.
सासनी : कोतवाली क्षेत्र के गांव विघैपुर में एक खादबीज की दुकान करने वाले दुकानदार को कुछ लोग कृषि रक्षा अधिकारी बनकर ठग ले गये। जिसकी शिकायत पीडित ने मडराक थाना में की है।
शुक्रवार को थाना मडराक में पे्रषित तहरीर में गांव विघैपुर निवासी अमर पाल पुत्र हुण्डीलाल ने कहा है कि उसकी खाद बीज की दुकान गांव कीर्तिपुर थाना मडराक में है। शनिवार को एक गाडी में मुकेश होलकर जो कि गांव बाद वामनी का रहने वाला है। उसके पास आया और उसके साथ चार अन्य लोग थे। जो मुकेश ने कृषि रक्षा अधिकारी एवं बाबू बताए तथा दुकान से बीज और दवाओं के सेंपल लेकर चले गये। इतवार को मुकेश होलकर ने पांच हजार रूपये मांगे और सेंपल के बारे में कोई कार्रवाई न करने की बात बताते हुए 70 हजार रूपये की मांग करते हुए सेपल में नकली दवा होने का दाबा किया। इसके बारे में जब कृषि अधिकारी अलीगढ से संपर्क किया तो उन्होंने इस प्रकार टीम भेजने से इंकार किया। पीडित के साथ हुई जालसाजी और सेंपल के बदले में सत्तर हजार की मांग को लेकर पीडित ने घटना की तहरीर थाना मडराक में दी है।
input : avid hussain
यह भी देखे : 2021 का राशिफल
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp




![पुरदिल नगर के N.P. [S.S.] PUBLIC SCHOOL में आज भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।](https://www.tv30india.com/wp-content/uploads/2026/09/gfh-218x150.png)


![पुरदिल नगर के N.P. [S.S.] PUBLIC SCHOOL में आज भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।](https://www.tv30india.com/wp-content/uploads/2026/09/gfh-100x70.png)


