Visitors have accessed this post 1391 times.

हाथरस : जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने दीवानी परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं को प्रियंका गांधी के द्वारा भेजे गए कैलेंडर को भेंट किया कांग्रेस परिवार के अधिवक्ताओं के अलावा भी बहुत से अधिवक्ताओं ने स्वयं जिला अध्यक्ष से कैलेंडर लेने की पेशकश की जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज खुशी है कि तमाम अधिवक्ता साथी कांग्रेस से लगाव रखते हैं और यह इसलिए है कि कांग्रेस पार्टी वर्तमान में अकेली पार्टी है जो विपक्ष की भूमिका का सही निर्वहन कर रही है कांग्रेस की विचारधारा से कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों से तो आम जनमानस प्रभावित है ही है.

बुद्धिजीवी वर्ग में अधिवक्ता गण आते हैं और उनसे मिलकर आज जो प्रसन्नता हुई है और उनके विचारों ने कांग्रेस पार्टी कैसे मजबूत हो यह विचार उनसे मिले तमाम अधिवक्ता साथियों को धन्यवाद दिया और उन्हें नववर्ष के कैलेंडर भेंट किए इस अवसर पर राम ब्रज सिंह एडवोकेट, राजेश गौतम एडवोकेट ,बीना गुप्ता एडवोकेट ,मधुबाला एडवोकेट ,राजीव गुप्ता एडवोकेट, तरुण हरीश शर्मा एडवोकेट ,महेश चंद गुप्ता एडवोकेट, पंकज गुप्ता एडवोकेट ,जितेंद्र गौतम एडवोकेट, पवन पंडित, विष्णु कुमार आदि साथियों ने अधिवक्ताओं को कैलेंडर वितरण कराएं ।

इनपुट : राजदीप तोमर

यह भी पढ़े : बगीची की जमीन पर अवैध कब्जे के लग रहे आरोप

अपने क्षेत्र की ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp