Visitors have accessed this post 971 times.

जनपद के सभी फोटोग्राफरों के हित को देखते हुए फोटोग्राफर एशोसिएशन जनपद जालौन के द्वारा कालपी फोटोग्राफर एशोसिएशन का गठन किया गया है।ऐसोशिएसन के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनपद के कई पदाधिकारी एवं नगर के समस्त फोटो ग्राफरों की उपस्थित में सर्व सम्मति से नगर ईकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा की गई।जो इस प्रकार है।कुलदीप सिंह(रवि) को फोटो ग्राफर एशोसिएशन नगर अध्यक्ष कालपी मनोनीत किया गया इसी तरह उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादव,रिंकू शुक्ला को महामंत्री,सहजाद को मंत्री,सचिव मोहर सिंह निषाद,सचिव मोहर सिंह निषाद,कोषाध्यक्ष हरिओम विश्नोई,मीडिया प्रभारी गोबिन्द निषाद,संगठन मंत्री मु•शकील,एवं तहसील प्रभारी गौरव पाण्डेय को मनोनीत किया गया।इसी तरह संरक्षक मंडल भी घोषित किया गया जिसमें रामकरन,साबिर अली,राम किसन यादव,राज नरायण श्रीवास्तव,महादेव प्रसाद,सुनील सोनी को स्थान दिया गया।
उक्त अवसर पर जिला संरक्षक अशोक कुशवाहा,मनोज शिवहरे, गोबिन्द यादव की उपस्थिति रही और सभी ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी।

INPUT – योगेश द्विवेदी

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp