Visitors have accessed this post 1917 times.

टीवी की पॉपुलर जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया दूसरी सालगिरह मनाने के लिए मालदीव गए हुए हैं। आज यानी की 8 जुलाई को दोनों की शादी को 2 साल हो गए हैं। दोनों ने अपने ट्रिप की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस कपल की खास बात ये है कि आज भी दोनों के बीच काफी क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिलती है और दोनों एक दूसरे को बहुत सपोर्ट भी करते हैं।

विवेक से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि शादी के बाद उनकी लाइफ में क्या बदलाव आए हैं तो उन्होंने कहा था, ‘मैं अभी भी वैसा ही हूं, लेकिन अब मैं और ज्यादा इंडिपेंडेंट हो गया हूं। दिव्यांका बहुत ही सपोर्टिंग पार्टनर है और मैं उन्हें अपनी लाइफ में पाकर बहुत खुश हूं। मैं जैसा हूं वो मुझे वैसा ही रहने देती है। दिव्यांका मुझे बहुत मोटिवेट करती है। अपनी लाइफ में उन्हें पाकर मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं।’

वैसे दोनों अपने इस ट्रिप को बहुत अच्छे से एंजॉय कर रहे हैं। दोनों के फैन क्लब भी कुछ वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

Input ayushi