Visitors have accessed this post 1122 times.
हाथरस : हसायन थाना के ग्राम बरसा मई में वर्तमान एवं पूर्व प्रधान समर्थकों के मध्य वोटों को लेकर के झगड़ा हो गया जिसमें जमकर गोली, ईट, पत्थर तथा लाठी-डंडे भी जमकर चले । जिसमें पूर्व प्रधान मनोज उर्फ बॉबी पुत्र जयशंकर के गोली लग गई। जिसे गंभीर हालत मे हाथरस ले गये है।
दोनों प्रधान समर्थकों के मध्य जमकर पथराव भी हुआ है।जिसमे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही थाना कोतवाल मृदुल कुमार सिह व सुरेन्द्र सिंह सीओ सिकन्दरा राऊ भारी संख्या मे पुलिस व पीएसी बल के साथ गाँव पहुँचे और घायलों को उपचार हेतु स्वास्थय केन्द्र हसायन भेजा गया। घायलों में गंगा पत्नी ओमप्रकाश 43 वर्ष, राकेश पुत्र राधेश्याम 48 वर्ष, बॉबी पुत्र भूरे सिंह 22 वर्ष, गुड्डू पुत्र होती सिंह 26 वर्ष, मयंक पुत्र भूरे 14 वर्ष, सुरजन सिंह पुत्र चुन्नी सिंह 70 वर्ष, उमेश पुत्र होतीलाल 35 वर्ष घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन से छर्रे लगने के कारण हाथरस रेफर किया गया है।

रिपोर्ट : यतेन्द्र प्रताप शिवम जादौन
यह भी देखे : ऑक्सीजन की कमी महसूस होने पर,अपनाएं यह कुछ टिप्स
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










