Visitors have accessed this post 1150 times.
हाथरस : आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक जिला अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उनके सिकन्दराराऊ रोड़ स्थित नवीन प्रतिष्ठान पर आहूत की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति को यदि कोई परेशानी है तो उसके साथ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हमेशा तैयार है ।
बैठक को सम्बंधित करते हुए जिला महामंत्री हरीश सेंगर ने कहा कि सभी को कोरोना नियमों का पालन करते हुए समाजिक जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए और कोरोना से पीड़ित परिवार की यथासंभव मदद करनी है। बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। बैठक का सफल संचालन जिला सचिव टिंकू राना ने किया। बैठक में जिला प्रभारी अनिल सिंह , सह जिला प्रभारी रविंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह तोमर , जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह , जिला मंत्री मनोज चौहान , आशीष सिंह , सोहन सिंह , सोनू ठाकुर, सतीश राना, अरविंद सिंह ,पारस सेंगर, राजकुमारी चौहान, जिला मीडिया प्रभारी दीपेश पौरुष, अन्नी ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
इनपुट : राजदीप तोमर
अपने क्षेत्र की ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप – http://is.gd/ApbsnE










